“‘उसकी आँतें आ गई थी बाहर…’: साक्षी के पिता ने बयाँ किया दर्द, माँ ने की हत्यारे साहिल को फाँसी देने की माँग, बताया – वकील बनना चाहती थी बेटी” ऑपइंडिया, 29 मई 2023
“दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल (अब्बा का नाम सरफराज) नामक व्यक्ति ने 16 साल की साक्षी की बेरहमी से हत्या कर दी। साक्षी की माँ ने कहा है कि उनकी बेटी वकील बनना चाहती थी। लेकिन साहिल ने उसे मार डाला। साहिल को फाँसी दे देनी चाहिए। वहीं, साक्षी के पिता ने भी कड़ी से सजा की माँग की।
साक्षी की माँ ने मीडिया से बात करते हुए कहा है, “साक्षी बीते 10 दिनों से नीतू नामक महिला के घर पर रह रही थी। नीतू का पति जेल में बंद है। जब वह जेल से आ जाएगा तब वह घर आ जाएगी। साक्षी से रविवार (28 मई, 2023) डेढ़ बजे बात हुई थी। उसने कहा था कि नीतू के दो बच्चे हैं। एक का जन्मदिन है। साक्षी 10वीं में पढ़ती थी और पास हो गई है। हमें इंसाफ चाहिए। उसे आजीवन कारावास या फिर फाँसी की सजा हो।”
साक्षी की माँ ने यह भी कहा है कि उन्हें साहिल के बारे में कुछ भी नहीं पता है। उन्हें थाने में ही उसके बारे में पता चला है। उसने कहा था कि वह उनके बेटे की तरह है और वकील बनना चाहती है। वहीं, साक्षी के पिता ने ANI से हुई बातचीत में कहा है कि जब उन्होंने अपनी बेटी को देखा तो उसकी बहुत बुरी हालत थी। उसके पेट में चाकू से इतनी बार हमला किया गया था कि उसकी सारी आँतें बाहर निकल आईं थीं। पत्थर से हुए हमले के बाद उसके सिर के 4 टुकड़े हो गए थे…”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें