“अंकित शर्मा हत्याकांड: परिवार का आरोप- हिंदू होने के चलते भाई को मारा, दोस्त ही बन गए कातिल”, जागरण, जुलाई 13, 2026
“आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन और अन्य चार को दोषी ठहराए जाने के बाद आइबी कर्मचारी अंकित शर्मा के के माता-पिता और भाई अंकुर की आंखों से आंसू नहीं थम रहे हैं। अंकुर ने बताया कि अंकित की हत्या करने वाले कोई और नहीं उनके दोस्त ही थे।
उनपर जहां हमला हुआ, वहां आसपास रहने वाले सभी उन्हें जानते थे, उनके दोस्त थे, फिर भी उनको सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया गया क्योंकि वह हिंदू थे। उन्होंने कहा कि दोषियों को फांसी की सजा होनी चाहिए, हालांकि सजा के बाद भी उनके घाव हरे ही रहेंगे।
अंकुर ने दैनिक जागरण से फोन पर बातचीत में बताया कि आज भी उनके परिवार को वह मंजर याद है जब उनके भाई का शव नाले से निकाला गया था। अंकित को आइबी की ओर से ड्यूटी पर वहां भेजा गया था। अंकित को पता था कि जहां वह जा रहे हैं, वहां उनके दोस्त और जानकार हैं। ऐसे में उन्हें जरा भी झिझक नहीं हुई। उन्होंने सोचा भी नहीं था कि उनके जानकार ही उनके जान के दुश्मन बन जाएंगे…….”
पूरा लेख जागरण पर पढ़ें
