“ ‘लव जिहाद के खिलाफ पूरे समाज को एक साथ खड़ा होना होगा…’ लखनऊ में गरजे CM योगी; बोले- भारत आस्था और संस्कृति की भूमि”, सुदर्शन न्यूज़, जून 09, 26
“उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित नौ दिवसीय ‘श्रीराम कथा महोत्सव’ के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य की उपस्थिति में संबोधन दिया। इस कार्यक्रम में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक मुद्दों पर विचार साझा किए गए।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की धरती उन लोगों की है जो इसकी परंपराओं, संस्कृति और आस्था का सम्मान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग भारतीय मूल्यों और संस्कारों का सम्मान नहीं करते, उनके लिए देश को किसी भी प्रकार की “धर्मशाला” नहीं बनने दिया जा सकता।
सीएम योगी ने भगवान श्रीराम और राम मंदिर आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि रामभक्तों को मंदिर निर्माण के लिए लगभग 500 वर्षों तक प्रतीक्षा करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष और पीड़ा केवल सच्चे रामभक्त ही समझ सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इतिहास में समय-समय पर नकारात्मक शक्तियां समाज और आस्था के बीच बाधा डालती रही हैं, लेकिन समाज को ऐसी ताकतों के प्रति सजग रहना होगा…….”
पूरा लेख सुदर्शन न्यूज़ पर पढ़ें
