“रायपुर के कैफे में चंगाई-सभा, यीशु को सबसे बड़ा बताया:धर्म बदलने पर नौकरी-इलाज का दिया लालच, हिंदू संगठन ने किया विरोध, 4 हिरासत में”, दैनिक भास्कर, मार्च 02, 2026
“रायपुर के डिवाइन कैफे में चंगाई सभा का आयोजन किया गया था। कैफे में धर्मांतरण और हिंदू देवी-देवताओं के अपमान को लेकर जमकर बवाल हुआ। बताया जा रहा है कि सभा में ईसाई समुदाय के कुछ लोगों ने यीशु को भगवान से बड़ा बताया और प्राइवेट नौकरी दिलाने का वादा कर लोगों से ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा।
वहीं, सभा में मौजूद हिंदू संगठनों के सदस्यों ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई और विवाद की स्थिति बन गई। इस दौरान हिंदू संगठन के सदस्यों ने नारेबाजी भी की।
हिंदू संगठन के सदस्यों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत लिए गए लोगों के नाम सैफीन, आमीन, उदय और श्रीकांत बताए जा रहे हैं। पुलिस अब इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है। यह मामला सिविल लाइन थाना के कटोरा तालाब इलाके का मामला है……”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
