HinduPost is the voice of Hindus. Support us. Protect Dharma

Will you help us hit our goal?

HinduPost is the voice of Hindus. Support us. Protect Dharma
7.9 C
Badrinath
Sunday, June 11, 2023

‘अग्निपथ’ विरोध बना राजनीतिक, भाजपा के नेताओं को बनाया जा रहा है निशाना; बिहार की उपमुख्यमंत्री के घर पर हमला

केंद्र सरकार द्वारा सेनाओं में भर्ती के लिए लाई गई नयी प्रक्रिया अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार में आक्रोशित नौजवानों का प्रदर्शन शुक्रवार को और तेज हो गया। सूत्रों के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के घर पर भी हमला कर दिया और साथ ही रेलवे
की कई सम्पत्तियों को नुकसान पहुंचाया। इन हिंसक प्रदर्शनों की वजह से बिहार और अन्य राज्यों के कई जिलों में सामान्य जनजीवन ठप्प हो चुका है। वहीं बिहार में कुछ दिनों के लिए इंटरनेट पर भी प्रतिबन्ध लगा दिया गया है।

अग्निपथ विरोध बना भाजपा के नेताओं पर हमले का बहाना

यूं तो कहने के लिए युवाओं का आक्रोश नई भर्ती योजना के विरुद्ध है, लेकिन जैसे जैसे दिन बीत रहे हैं, या विरोध एक लक्षित राजनीतिक हिंसा में बदलता जा रहा है। दंगाइयों ने मधेपुरा में भाजपा के कार्यालय में तोड़फोड़ की, उसके बाद लखीसराय में भाजपा दफ्तर पर प्रदर्शनकारियों ने हमला किया और लोगो को अपनी जान बचा कर भागना पड़ा।

लखीसराय स्टेशन और आउटर के बीच स्थित भाजपा के प्रधान कार्यालय पर जब उपद्रवियों की नजर पड़ी तो छात्र वहां भी पहुंच गए। छात्रों ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर सभी दरवाजे-खिड़कियों को तोड़ डाले, बाथरूम व अन्य जगहों के टाइल्स को भी नुकसान पहुंचाया गया।

इसी तरह बगहा में दंगाइयों ने भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ के वाहन पर हमला कर उसे बुरी तरह से तोड़फोड़ दिया। वहीं कार्यालय में लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले और भाजपा के झंडे को भी छात्रों ने लेकर जमकर विरोध जताया।

मोतिहारी में भाजपा विधायक विनय बिहारी के वाहन पर भी दंगाइयों ने जमकर पथराव किया। हालांकि विधायक व उनके चालक को कोई चोट नहीं आई, लेकिन उनका वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। भाजपा नेताओं पर यह हमला पार्टी विधायक अरुणा देवी के नवादा में पथराव की घटना में घायल होने के एक दिन बाद हुआ है जहां उग्र भीड़ ने पार्टी कार्यालय को फूंक दिया था।

बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास पर हमला

बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के बेतिया वाले आवास पर भी दंगाइयों ने हमला किया। रेणु देवी ने बताया कि उन पर लक्षित हमला किया गया और इनके घर की खिड़कियों के शीशे और अंदर खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि सौभाग्य से अंदर बैठे लोगों में से कोई घायल नहीं हुआ। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से बेतिया जाने की योजना बना रही थीं लेकिन कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए उन्हें अपना दौरा रद्द करना पड़ा।

उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने आरोप लगाया है कि बड़े पैमाने पर भाजपा के नेताओं के विरुद्ध हिंसा और आगजनी कि लक्षित घटनाएं विपक्षी दलों द्वारा उकसाए गए गुंडों का षड़यंत्र है। इसी बीच कटिहार जिले की पुलिस ने रेणु देवी के अनुभव से सबक लेते हुए प्रदेश के दूसरे उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के घर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है ।

हर विषय पर भाजपा के नेताओं पर हमला करना बना एक नया प्रतिरूप

पिछले कुछ समय से एक नया तरीका देखने में आ रहा है, कि कोई भी विषय हो, कैसा भी समय हो, अगर देश में कहीं भी कोई विरोध प्रदर्शन होता है, तो उसमे भाजपा के नेताओं पर हमले किये जाते हैं। हमने यह प्रतिरूप नागिरकता संशोधन कानून और कृषि कानून के समय भी देखा था, जब मूल विषय को छोड़ कर इन आंदोलनों का दुरूपयोग राजनीतिक विरोदी पर हमला करने पर किया गया।

हमने देखा था कैसे अलीगढ, दिल्ली और अन्य जगहों पर भाजपा के कार्यालय और नेताओं पर हमले हुए थे। वहीं कृषि कानून के विरोध में पंजाब में भाजपा नेताओं पर हमले हुए, उनके कपडे भी फाड़े गए, वहीं भाजपा के समर्थको को खालिस्तानी तत्वों ने धमकियां भी दी थी। यहाँ बड़ा ही अजीब सा मामला है, क्योंकि ऐसे विषयों पर सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करना समझ आता है, लेकिन इन्हे राजनीतिक रंग दे कर एक राजनीतिक दल को निशाना बनाना अनुचित ही है।

वहीं अगर बिहार की बात की जाए, तो वहां भाजपा और जनता दल (यूनाइटेड) की सरकार है, ऐसे में मात्र भाजपा के नेताओं पर लक्षित हमले होना कहीं ना कहीं संशय पैदा करता ही है। बिहार की उपमुख्यमंत्री के घर पर हमला होना प्रदेश की खराब होती हुई कानून व्यवस्था को भी इंगित करता है , ऐसे में राज्य सरकार पर इस व्यवस्था को सुदृढ़ करने की जिम्मेदारी बनती है।

Subscribe to our channels on Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.