“TMC के गुंडे कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले, वो घर छोड़ने को मजबूर: परिवर्तन यात्रा में भी रुकावट डालने का आरोप”, ऑपइंडिया, मार्च 05, 2026
“पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी माहौल गर्म होता जा रहा है। भाजपा ने सत्तारूढ़ तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) पर अपने कार्यकर्ताओं पर हमले कराने का आरोप लगाया है और राज्य में बढ़ती राजनीतिक हिंसा को लेकर चिंता जताई है।
कोलकाता में बुधवार (4 मार्च 2026) को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समीकरण भट्टाचार्य ने दावा किया कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हुगली, मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना और कोलकाता के कुछ इलाकों में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं।
भट्टाचार्य के मुताबिक कई कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई, उन्हें धमकाया गया और डर के कारण कुछ लोगों को अपने घर छोड़कर जाना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है……”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें
