“Patna News: पटना से गायब हुई मेडिकल की छात्रा कोलकाता में मिली, परिजनों को लव-जिहाद की आशंका”, जी न्यूज, सितम्बर 02, 2024
“पीड़ित परिवार ने केरला स्टोरी और लव जिहाद जैसी साजिश की आशंका जताई है. परिवार ने पुलिस पर भी उनके खर्चे पर जांच करने का आरोप लगाया है. हालांकि, डीएसपी साकेत कुमार ने इससे इनकार किया है।
पटना से 24 अगस्त को गायब हुई मेडिकल की छात्रा को पुलिस ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से बरामद किया है. लड़की कोलकाता में एक कैब ड्राइवर के घर में रह रही थी. रविवार (02 सितंबर) की देररात पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया. अब पुलिस लड़की से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है, जिससे पूरे मामले का खुलासा हो सके. छात्रा के परिजनों ने इस मामले में लव-जिहाद और केरला स्टोरी जैसी साजिश की आशंका जताई है. हालांकि, पुलिस ने इन संभावनाओं से इनकार किया है. परिजनों ने पटना पुलिस पर भी बड़े गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का आरोप है कि हमारे पैसों से ही इन्वेस्टिगेशन पूरी हुई है. दरोगा की डिमांड पर स्कॉर्पियो बुक कराई गई. कोलकाता में पुलिसकर्मियों के रहने-खाने का सारा खर्च परिवार ने ही दिया है।
इस पर डीएसपी साकेत कुमार ने कहा कि पटना से 4 सदस्यीय टीम कोलकाता गई थी. पुलिस पर जो भी आरोप लगाए गए, उसकी जांच के लिए छात्रा के पिता से फोन पर बात हुई है. इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं कहा है. वो जैसे ही पटना आएंगे, उनसे डिटेल्स में पूछताछ की जाएगी. जो विधि सम्मत कार्रवाई होगी, वो की जाएगी. पीड़ित परिवार ने इसे लव-जिहाद का मामला बताया है. हालांकि, डीएसपी ने इससे इनकार किया है. डीएसपी ने बताया कि जांच में पाया गया कि लापता छात्रा एक अज्ञात महिला के साथ आरा से ट्रेन पर चढ़ी थी और कोलकाता में भी छात्रा उसी महिला के साथ पार्किंग एरिया में दिखी थी. वहां से दोनों अलग-अलग टैक्सी लेकर निकल गई थीं…..”
पूरा लेख जी न्यूज पर पढ़ें
