“गुजरात: जामा मस्जिद में हिंदू-जैन मूर्तियाँ मिलने के बाद ASI का सर्वे, प्राचीन प्रतिमाएँ और नक्काशी मिली; हटाया गया अतिरिक्त ‘वजू खाना’”, ऑपइंडिया, जून 12, 2026
“गुजरात के भरूच में स्थित कथित जामा मस्जिद के तहखाने में मिली मूर्तियों के बाद प्रशासन और पुरातत्व विभाग ने तहखाने का सर्वे किया है। दरअसल, हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें इस कथित मस्जिद के बंद पड़े तहखाने में हिंदू और जैन धर्म से जुड़ी प्राचीन मूर्तियाँ नजर आ रही थीं।
इस वीडियो में भगवान गणेश, हनुमान और जैन तीर्थंकर मल्लिनाथ की प्रतिमा दी थीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद इलाके के विभिन्न हिंदू व जैन संगठनों ने मामले की जाँच की माँग उठाई। इसके बाद प्रशासन और पुरातत्व विभाग ने मस्जिद परिसर का निरीक्षण किया है और फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
पुरातत्व विभाग की जाँच और सामने आए दावे
पुरातत्व विभाग की टीम ने कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच जामा मस्जिद परिसर का निरीक्षण किया और तहखाने की वीडियोग्राफी भी कराई। जाँच के दौरान कुछ संरचनात्मक निशान, स्तंभों पर पारंपरिक नक्काशी और एक प्रतिमा पर संवत 1213 अंकित होने के दावे सामने आए हैं……”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें
