HinduPost is the voice of Hindus. Support us. Protect Dharma

Will you help us hit our goal?

HinduPost is the voice of Hindus. Support us. Protect Dharma
23.4 C
Sringeri
Sunday, June 4, 2023

बांग्लादेश: रंगपुर के तारागंज में नूर इस्लाम ने 5 साल की हिंदू बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

बांग्लादेश: 8 अप्रैल को रंगपुर जिले के तारागंज इलाके में नूरू इस्लाम नामक एक व्यक्ति ने पांच वर्षीय हिन्दू बच्ची को चॉकलेट देने का झांसा देकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है,तीन दिन से दुष्कर्म पीड़िता अस्पताल में तड़प रही है।

घटना पिछले 8 अप्रैल शनिवार शाम को उपजिला के सयार कमरपारा आश्रय परियोजन घर में हुई थी। सोमवार दोपहर बच्चे के पिता ने नूरू इस्लाम के विरुद्ध थाने में शिकायत दर्ज करवाया।

बांग्लादेशी मीडिया jugantor.com एवं भारतीय मीडिया Organiser के अनुसार उपजिला के सयार संघ स्थित आश्रय परियोजना निवासी बच्चे के पिता शनिवार की सुबह रोज की तरह रंगपुर शहर में रिक्शा चलाने गए थे। उसकी पत्नी अपनी दो बेटियों को आश्रय परियोजन के घर में छोड़कर पड़ोस के गांव में मजदूरी करने चली गई थी।

नूर इस्लाम ने बच्ची को चॉकलेट देने का झांसा देकर एवं अपने कमरे में बुलाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, आश्रय परियोजना के निवासियों ने आकर बालक को लहूलुहान अवस्था में देखा और इसकी सूचना तारागंज थाने की पुलिस को दी। बाद में तारागंज थाने की पुलिस ने बच्ची का बचाव कर उपचार के लिए रंगपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था, परंतु पीड़ित तीन दिनों से दर्द से तड़पती रंगपुर के अस्पताल में ही है।

पीड़ित के घरवालों ने कहा कि वे सभी असहाय और बेघर है,अगर वे एक दिन काम नहीं करते हैं, तो वे उस दिन भोजन प्राप्त नहीं कर सकते हैं। इसलिए ये सभी अपने बच्चों को आश्रय घर में छोड़कर काम पर चले जाते हैं, और अब इस घटना से सभी डरे हुए हैं।

तारागंज थाने के एसआई अजमल हुसैन ने स्वीकार किया कि पीड़िता को घटना के दिन अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर दिया गया और पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के ‘प्रयास’ में है।

Subscribe to our channels on Telegram &  YouTube. Follow us on Twitter and Facebook

Related Articles

Kumar Mayank
Kumar Mayank
एक युवा विद्यार्थि एवं लेखक। जय श्री राम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles

Sign up to receive HinduPost content in your inbox
Select list(s):

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.