“बांग्लादेश में हिंदुओं का प्रदर्शन, जय श्रीराम के नारे लगे:भगवान राम की प्रतिमा का प्रोजेक्ट रोकने का विरोध; कट्टरपंथियों ने रुकवाया काम”, दैनिक भास्कर, जून 20, 2026
“बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शुक्रवार रात को हजारों हिंदुओं ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। भगवान राम की प्रतिमा निर्माण का प्रोजेक्ट को रोकने से गुस्साए हिंदू समाज के लोगों ने हाथों में मशाल लेकर मार्च निकाला।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उत्तरी बांग्लादेश के गैबांधा जिले के पलाशबाड़ी इलाके में एक मंदिर परियोजना के दौरान भगवान राम की तस्वीर को कट्टरपंथियों ने अपवित्र किया और निर्माण कार्य को जबरन रोक दिया।
यह मार्च शाहबाग से शुरू होकर नेशनल प्रेस क्लब तक पहुंचा। पूरे रास्ते जय श्री राम के नारे गूंजते रहे। इसमें अलग-अलग हिंदू संगठनों के सदस्य और छात्र शामिल थे…….”
पूरा लेख दैनिक भास्कर पर पढ़ें
