“जैश का आतंकी गिरफ्तार, 29 आतंकी समूहों का सदस्य, होटल में रसोइया था, एसी मैकेनिक और भीख मांगने वाले संदिग्ध भी चिह्नित”, पाञ्चजन्य, अगस्त 17, 2025
“आंध्र प्रदेश में श्री सत्य साईं अनंतपुर ज़िला पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान नूर मोहम्मद (40) के रूप हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आज रात में उसे अदालत में पेश कर सकती है।
पुलिस की पकड़ में आया नूर मोहम्मद मूल रूप से धर्मावरम का रहने वाला है। स्थानीय पुलिस, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की टीम ने उसे धर्मावरम से ही गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि नूर की पहचान जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े लगभग 29 आतंकवादी समूहों के प्रमुख सदस्य के रूप में की गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि नूर भारत में मुस्लिम युवाओं आतंकवाद की ओर मोड़ने के लिए उकसाने का काम करता था। पुलिस नूर के मोबाइल फ़ोन के का गहन विश्लेषण कर कर रही है।
एनआईए ने धर्मावरम के कोटा इलाके में नूर मोहम्मद के घर पर छापा मारा, तो पता चला है कि वह एक होटल में रसोइया का काम करता है। एनआईए अधिकारियों ने नूर के घर की भी तलाशी ली और वहां से 16 सिम कार्ड ज़ब्त किए…..”
पूरा लेख पाञ्चजन्य पर पढ़ें
