“हिंदूफोबिया की निंदा करने वाले प्रस्ताव का अमेरिकी सांसद ने किया समर्थन, वैश्विक मंच पर हिंदुओं की बड़ी जीत”, जागरण, जून 02, 2026
“अमेरिका के भारतवंशी सांसद रो खन्ना ने प्रतिनिधि सभा के उस प्रस्ताव का सोमवार को समर्थन किया है, जिसमें अमेरिकी अर्थव्यवस्था में हिंदू-अमेरिकी समुदाय के योगदान की सराहना की गई है और हिंदुओं के प्रति घृणा (हिंदूफोबिया), हिंदू-विरोधी कट्टरता तथा हिंदू समुदाय के मंदिरों पर हमलों की निंदा की गई है।
यह प्रस्ताव मिशिगन से डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद श्री थानेदार ने 24 जनवरी को पेश किया था। राजा कृष्णमूर्ति और सुहास सुब्रमण्यम सहित 32 सांसद इस प्रस्ताव का समर्थन कर चुके हैं।
कैलिफोर्निया का प्रतिनिधित्व करने वाले डेमोक्रेट सांसद खन्ना ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया, मुझे श्री थानेदार के प्रतिनिधि सभा में पेश प्रस्ताव को सह-प्रायोजित करने पर गर्व है……”
पूरा लेख जागरण पर पढ़ें
