“शादी का झांसा देकर 8 साल तक यौन शोषण, दलित युवती ने लगाया जबरन धर्म परिवर्तन और गर्भपात का संगीन आरोप”, मूकनायक, नवंबर 11, 2025
“अकबरपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र में एक दलित युवती ने एक मुस्लिम युवक पर शादी का झांस देकर आठ वर्षों तक यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का यह भी कहना है कि आरोपी ने न केवल उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया, बल्कि उसे गोमांस खाने और बुर्का पहनने के लिए भी मजबूर किया।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़िता और मीरानपुर निवासी आसिफ की जान-पहचान लगभग आठ साल पहले हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि आसिफ ने उससे शादी का वादा किया और इसी बहाने उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया।
चाकू से हमला और गर्भपात का आरोप
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने अपनी शिकायत में एक भयावह घटना का भी जिक्र किया है। आरोप है कि 6 सितंबर 2023 को आसिफ उसे अपने घर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया……”
पूरा लेख मूकनायक पर पढ़ें
