“‘कोई भी हिंदू संगठन आए, तुम्हें गाँव में नहीं रहने देंगे’: ग्रामीणों का दावा मुस्लिमों ने होली मनाने से रोका, गुजरात पुलिस ने बताया ‘जमीन का विवाद’”, ऑपइंडिया, मार्च 14, 2025:
“अहमदाबाद के बावला तालुका में मेणी गाँव से एक चौंकाने वाली खबर आई है। यहाँ के हिंदुओं का आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने उन्हें होली न मनाने की धमकी दी। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में गाँववाले अपनी शिकायत बता रहे हैं। एक हिंदू महिला ने कहा कि वो खेत में खाना ले जा रही थी, तभी अकबर झीणा नाम का शख्स कोदाली लेकर उन्हें मारने दौड़ा। उसने खेत में जाने से भी रोका। एक व्यक्ति ने बताया कि अकबर ने गाँव छोड़ देने की धमकी दी।
अमरतभाई नाम के शख्स ने कहा, “उन्होंने बोला कि तुम होली-धूलेटी क्यों मनाते हो, ये देख लेंगे। PSI मुस्लिम महिला है, इसलिए हमारी शिकायत नहीं सुनती। पुलिस कहती है कि कुछ नहीं है, सब सुलझा देंगे, लेकिन हमें गाँव छोड़ना पड़ सकता है।”
विश्व हिंदू परिषद (VHP) के धंधुका पदाधिकारी नीतिनभाई चौहान ने ऑपइंडिया से कहा कि मेणी गाँव में 40% हिंदू और 60% मुस्लिम हैं। आसपास के गाँवों में भी मुस्लिम बहुमत है। उनका दावा है कि 2 साल से हिंदुओं को परेशान किया जा रहा है। पहले हिंदू महिलाओं से छेड़छाड़ की शिकायतें आईं। हाल ही में एक महिला से छेड़छाड़ हुई, तो उसके पति ने विरोध किया। इसके बाद मुस्लिमों ने उसे गाड़ी से निकालकर पीटा…….”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें
