“ ‘हिसाब से रहो, हम सब्र में हैं, कब्र में नहीं’: गोरखपुर में ‘I Love Muhammad’ पोस्टर पर लिखी धमकी, पुलिस बोली- माहौल बिगाड़ा तो खैर नहीं”, ऑपइंडिया, अक्टूबर 08, 2025
“उत्तर प्रदेश में ‘I Love Muhammad’ पोस्टर विवाद अब और बढ़ता जा रहा है। यह मामला अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले गोरखपुर तक पहुँच गया है। मंगलवार (7 अक्टूबर 2025) को चिलुआताल थाना क्षेत्र के घोसीपुरवा मोहल्ले में कुछ पोस्टर दिखे, जिनमें आपत्तिजनक बातें लिखी थीं।
जानकारी के अनुसार, इन बैनरों के बीच में बड़े अक्षरों में ‘I Love Muhammad’ लिखा गया था। लेकिन इसके साथ कुछ ऐसी बातें भी लिखी थीं, जो भड़काऊ और धमकी जैसी लग रही थीं। जैसे लिखा था, “हिसाब से रहो साहब, हम सब्र में हैं, कब्र में नहीं और अगर कभी तेरे नाम पर जंग हो गई, तो हम ऐसे बुझदिल भी पहली सफ में खड़े मिलेंगे।”
पुलिस ने हटवाए बैनर
मंगलवार (7 अक्टूबर 2025) सुबह जब लोगों की नजर इन बैनरों पर पड़ी, तो मोहल्ले में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने खुद ही पोस्टर फाड़ दिए। माहौल को बिगड़ता देख पुलिस को तुरंत सूचना दी गई…….”
पूरा लेख ऑपइंडिया पर पढ़ें
