“ ‘अब कोई माफिया पिस्तौल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता…’, मऊ में CM योगी ने चेताया”, जागरण, मई 30, 2026
“मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि अब किसी माफिया या गुंडे में इतना दुस्साहस नहीं कि वह खुली जीप में पिस्तौल लहराते हुए किसी हिंदू या निर्दोष नागरिक को धमका सके। योगी मधुबन के गांधी मैदान में परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मऊ उनके लिए हमेशा विशेष रहा है। वह गोरखपुर में रहते हुए भी यहां आते थे और संघर्ष करते थे। उन्होंने याद कराया कि 2005 में किस तरह मऊ को दंगे की आग में झोंकने का कुत्सित प्रयास किया गया था। लोग चंदा जुटाकर रामलीला-यज्ञ, नवरात्र, शिवरात्रि, जन्माष्टमी करना चाहते तो उसे नहीं होने दिया जाता था।
कहा कि आज अगर किसी ने धार्मिक आयोजनों में बाधा डालने का प्रयास किया तो उसकी रावण और कंस जैसी दुर्गति तय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश की सरकार माफिया के सामने नतमस्तक थी…….”
पूरा लेख जागरण पर पढ़ें
